फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead bodies of boy and girl found in hotel, suspicion of suicide

Sambhal News: होटल में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

Fri, 21 Jun 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 21 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of boy and girl found in hotel, suspicion of suicide
संभल। कोतवाली क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल के कमरे में बृहस्पतिवार की देर हयात नगर निवासी स्वीटी (23) और दिल्ली के गौतमपुर के रहने वाले शिवम (20) का शव मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवती की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई और शिवम ने फंदे पर लटक कर जान दी है।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर अमित ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह युवक और युवती ने कमरा लिया था। दोनों ने अपनी आईडी भी जमा कराई थी। दोनों को रात को 11.15 बजे कमरा खाली करना था। मैनेजर ने बताया कि रात को करीब पौने दस बजे वह दोनों से यह पूछने गया था कि वो कब तक कमरा खाली कर देंगे। बेल बजाने और आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने सीढ़ी लगाकर अंदर झांका तो युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था और युवक शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह स्वीटी घर से पार्लर पर जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो तलाश किया और फोन भी लगाया लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका था। परिजनों ने बताया कि युवक की उनके मोहल्ले में रिश्तेदारी है। वह अक्सर आता रहता था लेकिन स्वीटी से उसके संपर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन




वर्जन

-होटल के कमरे में युवक-युवती का शव मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी। अभी युवक या युवती के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलदीप सिंह गुनावत

एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed