फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DCM overturned full of potato sacks, six workers sitting above buried, one teenager died

आलू के कट्टों से भरी डीसीएम पलटी, ऊपर बैठे छह मजदूर दबे, एक किशोरी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
DCM overturned full of potato sacks, six workers sitting above buried, one teenager died
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में आलू के कट्टो से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें डीसीएम के ऊपर बैठे छह मजदूर दब गए। इसमें एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच लोगों का उपचार कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे करीब गांव घोसीपुरा के एक खेत से डीसीएम में आलू भरकर हयातनगर जा रहे थे। डीसीएम के ऊपर हयातनगर निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी शीला, उनकी बेटी राखी और नंदनी, पायल पुत्री करन सिंह, गांव सौंधन निवासी किरन पुत्री सुरेश और मुरादाबाद के मछरिया निवासी प्रियांशी (14) पुत्री प्रवेश बैठकर आ रहे थे। गांव घोसीपुर के बाहर निकलते ही एक नाले के नजदीक आकर डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें प्रियांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्रियांशी के मृत होने की पुष्टि की गई। प्रियांशी के मामा राजीव ने बताया कि उनकी भांजी उनके घर हयातनगर में पिछले नौ वर्षों से रह रही थी। यहीं रहकर पढ़ाई करती थी। कक्षा छह की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षाओं के चलते स्कूल की छुट्टी तो वह मोहल्ले के लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी। घर लौटते समय हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। प्रियांशी की मां रानी का रोरो कर बुरा हाल हो गया। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए परिजन मना कर रहे हैं। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed