फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DBT amount reached the accounts of parents of 15 thousand children

Sambhal News: 15 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में पहुंची डीबीटी की धनराशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
DBT amount reached the accounts of parents of 15 thousand children
चंदौसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पंजीकृत करीब 14,997 हजार बच्चों की ड्रेस, जूता- मोजा आदि की धनराशि अभिभावकों को खेतों में भेज दी गई है। साथ ही, बीएसए कार्यालय की ओर से लगभग 22 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा सत्यापन के बाद डीबीटी के लिए शासन को भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब एक लाख से ज्यादा बच्चों की डीबीटी के माध्यम से धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में 1289 करीब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1,33,000 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों को हर वर्ष नई यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग आदि के लिए 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इस राशि में 600 रुपये यूनिफार्म, 175 रुपये स्कूल बैग, 125 रुपये जूते- मोजे के अलावा स्वेटर के लिए 200 और स्टेशनरी के लिए 100 रुपये शामिल हैं। यह धनराशि सीधे बच्चों के अभिभावकों के खाते में पहुंचती है।
विज्ञापन

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में ही विभाग ने बच्चों का डाटा सत्यापन कर शासन को भेज दिया था। इस वजह से जुलाई माह की शुरुआत में ही बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईएस विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 14,997 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज दी गई है। अब तक करीब 1,00,354 लाख बच्चों की डीबीटी राशि भेजी जा चुकी है। एमआईएस ने बताया कि करीब 22 हजार बच्चों का डाटा शासन को भेजा चुका है। अब नए नामांकन वाले बच्चों का डाटा सत्यापन के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed