{"_id":"605b9e208ebc3eda731b9cda","slug":"daughter-in-law-and-son-had-strangled-woman-arrested-chandausi-news-mbd384150478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू-बेटे ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू-बेटे ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलैटा की मडै़या में महिला की हत्या उसके बेटे व बहू ने गला दबाकर की थी। एसपी चक्रेश मिश्र ने घटना खुलासा किया। बताया कि आरोपी बेटे व बहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस कार्यालय बहजोई में एसपी चक्रेश मिश्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार को गांव औरंगपुर सिलैटा की मंडै़या निवासी दिनेेश ने सोमवार को थाना बनियाठेर में अपनी मां केलादेवी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में आरोप लगाया था कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आया और बरामदे में सोते समय उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि हत्या का कोई अन्य कारण सामने नहीं आया।
ग्रामीणों में चर्चा थी कि मृतका को उसका बेटा व बहू परेशान करते थे। दिनेश को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई थी, तो दिनेश ने मां की हत्या करना कबूल कर लिया। पूछताछ में दिनेेश व उसकी पत्नी शांति देवी ने बताया कि रविवार की शाम उनका बच्चा रो रहा था। मां ने उसे शांत नहीं किया। मां ने बच्चे व उन्हें कहीं जाकर मर जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस बात से आक्रोशित होकर रात के समय उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और शोर मचा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे दोनों को जेल भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई सुंदरलाल, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, प्रियंका आदि रहे।
खेती की आय बड़े भाई को देती थी मां
चंदौसी। दिनेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहता है। माता- पिता खेती से होने वाली आय को बड़े भाई को देते थे। जबकि माता-पिता उसके साथ रहते थे। खर्च भी उठाता था। इसके बावजूद मां-बाप उसके साथ झगड़ा करते थे।