{"_id":"6a0243d762f895f46a0ad469","slug":"datavali-wins-tournament-by-defeating-dilgaura-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135247-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दतावली ने दिलगौरा को हराकर जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दतावली ने दिलगौरा को हराकर जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलगौरा में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दतावली और दिलगौरा टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें दतावली की टीम ने दिलगौरा की टीम को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
दिलगौरा टीम के कप्तान नवीन यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दतावली की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 150 रन बनाए। टीम ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बॉबी यादव ने 50 गेंद पर छह छक्के और तीन चौके की मदद से 100 रन का योगदान दिया। दिलगौरा टीम की ओर से गेंदबाजी में कप्तान नवीन यादव ने चार ओवर में 30 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
जवाब में उतरी दिलगौरा की टीम ने 12 ओवर में 127 रन बनाए और टीम ऑल आउट हो गई। दतावली की टीम ने 23 रन से मैच जीत कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दिलगौरा टीम की ओर से बल्लेबाजी शगुन ने 25 गेंद पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन बनाए। दतावली टीम की ओर से नौशाद ने चार ओवर में 35 रन देखकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
कमेटी अध्यक्ष गुड्डू यादव ने फाइनल मुकाबले में बॉबी यादव के द्वारा 50 गेंद पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 100 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया।