फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Darkness has engulfed 170 houses of Baniyakheda for eight days

Sambhal News: बनियाखेड़ा के 170 घरों में आठ दिन से छाया अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Darkness has engulfed 170 houses of Baniyakheda for eight days
बनियाठेर। बनियाखेड़ा गांव में आठ दिन से 170 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। आठ दिन पहले खराब हुआ 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं गया। जिससे उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों का हाल बेहाल है। पानी का संकट भी गहरा गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

गांव में वाल्मीकि बस्ती के निकट 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे गांव के करीब 170 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। आठ दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। शिकायत के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पानी के टैंक तक सूख गए हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं को भी पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, पंखे, कूलर आदि शोपीस बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घर में रुकना मुश्किल हो रहा है। साथ ही दो पावर कनेक्शन बंद होने के कारण रोजमर्रा के कार्य जैसे गेहूं पिसाई एवं धान कुटाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार एसडीओ से शिकायत करी। परंतु समस्या का निराकरण नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि जल्दी ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में रियाजुल, नजरुल हसन, आकिल, हबीब, रेहान, शेर अली, विनोद कुमार, श्रवण कुमार, प्रेम शंकर, रवि, अजय, पुष्पेंद्र, ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed