फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Danger of accident due to dilapidated electrical wires hanging in Baripur village

Sambhal News: बारीपुर गांव में लटके बिजली के जर्जर तारों से हादसे का खतरा

Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to dilapidated electrical wires hanging in Baripur village
संभल। गांव बारीपुर भमरौआ में असमोली मार्ग वाले मोड़ पर आबादी में स्कूल के सामने हाईटेंशन लाइन के तार सड़क पर लटके हुए हैं। केबल वाले तारों में जगह-जगह कट लगे हुए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि सोमवार देर रात किसी समय वाहन की चपेट में आकर एक केबल टूटकर सड़क पर लटक गया था। जिसे मंगलवार को सही किया गया।
विज्ञापन

बताया कि यह मार्ग नासरपुर कटोनी, कढ़ेड़ा, शाहपुर आदि गांवों को जोड़ता है। आए दिन इस पर छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं और इसके पास में ही स्कूल है। इस सबके बावजूद विद्युत विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि तारों को नहीं बदलवाया जा रहा है। यह तार रीवैंप योजना के तहत चल रहे तार बदलने के कार्य के दावों की भी पोल रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द ही तारों को बदलवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बोले लोग...
यह तार सड़क से करीब आठ फुट की ऊंचाई पर ही हैं। जब कोई वाहन गुजरता है, तो हादसे का खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत विभाग से कई बार की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - सतीश कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। लटके हुए केबल से हर समय खतरा बना रहता है। यह सड़क के मोड़ पर है। रात में वाहन चालकों को लटके हुए केबल नहीं दिखाई देते। इससे हादसों का खतरा ज्यादा है। - योगेश कुमार, ग्रामीण

सोमवार देर रात किसी समय लटका हुआ केबल वाहन की चपेट में आकर टूट गया। अब सड़क पर लटक गया। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। -मदनपाल यादव, ग्रामीण
नीचे झुके हुए केबल रास्ते के मोड़ पर हैं। जिससे हर समय खतरा बना रहता है। बराबर में स्कूल भी है, जिसमे बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने जाते हैं। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सूरजपाल सिंह, ग्रामीण


कोट
यह मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है। जर्जर और लटके तारों को जल्द बदलवाया जाएगा। जिससे किसी तरह की कोई हानि न हो सके। -नवीन गौतम, एक्सईएन, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed