फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dalit girl married amidst heavy police force in Junwai police station area of Sambhal district

एक विवाह ऐसा भी: दलित बिटिया की विवाह में एसपी ने भेजी फोर्स, 14 SI और 44 सिपाही की उपस्थिति में हुई घुड़चढ़ी

Sat, 26 Nov 2022 02:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

गांव लोहामई अनुसूचित जाति वर्ग के रमेश ने बताया कि छह माह पहले पांच मई को समाज के व्यक्ति की बेटी की शादी थी। बारात चढ़त के दौरान गांव कुछ लोगों ने झगड़ा कर लिया और बराती व घराती को जमकर पीटा था। इसके बाद उक्त लोगों ने फसल की सिंचाई के लिए पानी तक देना बंद कर दिया था। ऐसे में पुलिस से मदद मांगी गई थी।

विज्ञापन
Dalit girl married amidst heavy police force in Junwai police station area of Sambhal district
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लोहामई में छह महीने पहले अनुसूचित जाति की बेटी की शादी के दौरान कुछ लोगों ने बराती व घराती के साथ मारपीट की थी। जिससे समाज के लोग भयभीत हो गए। पूर्व में समाज के लोगों ने बरात चढ़त के दौरान पुलिस बल की मांग की थी। शुक्रवार को समाज की बेटी की शादी के दौरान सीओ सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बरात चढ़ाई शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।

विज्ञापन

गांव लोहामई अनुसूचित जाति वर्ग के रमेश ने बताया कि छह माह पहले पांच मई को समाज के व्यक्ति की बेटी की शादी थी। बारात चढ़त के दौरान गांव कुछ लोगों ने झगड़ा कर लिया और बराती व घराती को जमकर पीटा। इसके बाद उक्त लोगों ने फसल की सिंचाई के लिए पानी तक देना बंद कर दिया। जिससे समाज के लोगों की फसलें सूख कर बर्बाद हो गई। इसी डर से कुछ पूर्व समाज के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी पर बवाल न हो और बारात शांतिपूर्ण ढंग से चढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर एसपी को शिकायती पत्र दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ ने शुक्रवार को गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। शाम सीओ आलोक सिद्धू भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बारात की शांतिपूर्ण ढंग से चढ़त कराई। बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची तो बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन

एक इंस्पेक्टर, 14 दरोगा और 44 सिपाही रहे तैनात
थाना क्षेत्र के गांव लोहामई में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति के बेटी की बारात चढ़त को लेकर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। जिसमें जनपद के एक प्रभारी निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, 44 महिला व पुरुष सिपाही की तैनाती की गई। शुक्रवार की रात शांति पूर्ण माहौल में बारात चढ़त के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed