फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cylinder delivery boy looted 14 thousand rupees, left with hands and legs tied

Sambhal News: सिलिंडर डिलीवरी बॉय ने 14 हजार रुपये लूटे, हाथ पैर बांधकर छोड़ गए

Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cylinder delivery boy looted 14 thousand rupees, left with hands and legs tied
सिंहपुरसानी।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सतुपुरा गांव के निकट शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे गांव अशरफपुर निवासी इरशाद के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। 14 हजार रुपये की नकदी लूटकर बदमाश भाग गए। डिलीवरी बॉय ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि कार से साइड लेने को लेकर मारपीट हुई है। लूट की सूचना गलत है।

इरशाद ने बताया कि वह शनिवार को अपनी सेंट्रो कार से 13 सिलिंडरों की डिलीवरी कर लौट रहा था। सतुपुरा के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाश आए और कार को रोक लिया। इसी दौरान मारपीट की और 14 हजार रुपये लूटकर गांव अशरफपुर की ओर भाग गए। डिलीवरी बॉय ने बताया कि बदमाशों ने रुपये लूटने के बाद सड़क किनारे उसके हाथ बांधकर डाल दिया। करीब 20 मिनट बाद जब वह बंधनमुक्त हुआ तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी रुकमपाल सिंह ने बताया कि सड़क पर साइड को लेकर बाइक सवारों से मारपीट हुई थी और पीड़ित ने मौके पर मारपीट की घटना बताई है। मारपीट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed