फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cylinder cracked due to fire, roof collapses

शराब पीने से रोका तो घर में लगा दी आग, फटा सिलिंगड, उड़ गई छत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked due to fire, roof collapses
संभल/गवां। गवां में मंगलवार भोर में एक घर में सिलिंडर फटने से तेज धमाका हुआ और छत उड़ गई। गनीमत है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पत्नी का कहना है कि शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने पहले उससे झगड़ा किया फिर घर में आग लगा दी। घर में रखे कपड़े और अन्य सामान जलने लगा। आग की लपटें देख पति घर छोड़ के भाग गया। गैस सिलिंडर के फटने से हुए तेज धमाके पर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोग पहुंचे और दमकल को खबर दी। तब आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

गवां में ब्रजेश का अपने ही घर में शराब को लेकर विवाद रहता है। मंगलवार की रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पत्नी पिंकी कुछ ही दूरी पर बने ससुर गेंदनलाल वर्मा के मकान में चली गई। पिंकी का कहना है कि इससे गुस्साए पति ब्रजेश ने घर में आग लगा दी। घर में रखे कपड़े, खाने का सामान जल गया। आग की लपटें देख पति तो कहीं चला गया पर जब सिलिंडर के फटने से तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोगों की नींद खुल गई। पड़ोसी बीना देवी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। लोग सहम गए। आसपास के लोगों को जानकारी हुई कि पड़ोस में सिलिंडर फटा है। इसके बाद भी लोग हादसा स्थल के पास जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। सिलिंडर फटने से मकान की छत भी धराशाई हो गई। पिंकी ने बताया कि पति रोज शराब को लेकर घर में झगड़ा करते हैं। मंगलवार की रात भी झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह ससुर के घर चली गई थी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी है। सूचना पर दमकल पहुंची थी। आग पर काबू पाया गया है। गवां चौकी के प्रभारी राम मेहर सिंह मलिक ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था। शराब पीने से रोकने पर युवक ने सिलिंडर में आग लगा दी। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed