फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cycle taken out under the leadership of MP representative, memorandum submitted to SDM

सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाल भाजपा सरकार का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cycle taken out under the leadership of MP representative, memorandum submitted to SDM
संभल के चंदौसी चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकालते सांसद प्रतिनिधि जियाउर्रहम? - फोटो : SAMBHAL
संभल। सपा सांसद प्रतिनिधि जिया उर्रहमान बर्क ने यात्रा अपने आवास से शुरू की। नखासा होते हुए चौधरी सराय पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि की साइकिल यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया। उमस भरी गर्मी के बीच कार्यकर्ता साइकिल चलाते हुए तहसील परिसर तक पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को सौंपा। इसमें कहा है कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। महंगाई की मार से हर आदमी परेशान है। रोजगार के लिए बेरोजगार भटक रहा है, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को हटाने की मांग की गई है। साथ ही प्रदेश में जंगलराज को खत्म कर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर साइकिल यात्रा के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां की हालत बिगड़ी तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मियां असलम, राजेश यादव, अजय यादव, जबर सिंह, वीरेश यादव, धीरज आर्य, हाजी अनीस, उमेश यादव, मोनिस, गुलाम मुस्तफा, उमेश यादव, उदयवीर यादव, रजिउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed