फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cyber fraudster duped businessman of Rs 47 thousand in the name of buying cupboard

Sambhal News: साइबर ठग ने अलमारी लेने के नाम पर व्यापारी से 47 हजार ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraudster duped businessman of Rs 47 thousand in the name of buying cupboard
बहजोई। मोहल्ला बर्तन बाजार के निकट निवासी व्यापारी से अलमारी खरीदने के नाम पर करीब 47 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। ठगी करने वाले व्यक्ति ने व्यापारी के फोन पर बहजोई कोतवाली का दरोगा बताकर कॉल की थी। व्यापारी के मुताबिक बीती 28 जून को उसके पास एक व्यक्ति ने खुद को बहजोई कोतवाली का दरोगा बताकर कॉल की थी और एक अलमारी खरीदने को कहा था। उसने व्यक्ति को अलमारी की कीमत 11, 300 रुपये बताई थी। इसके बाद उस व्यक्ति ने बिल मांगते हुए उसके खाते में छह हजार रुपये डाल दिए और शेष 5300 रुपये कुछ देर में डालने को कहा।
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि इस पर उसने व्यक्ति को बिल बनाकर भेज दिया। थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति का फोन आया कि आपके खाते में शेष 5300 रुपये के स्थान पर 53,000 हजार रुपये पहुंच गए हैं। अब आप शेष 47,700 रुपये खाते में वापस कर दीजिए। व्यापारी ने अपने फोन पर मैसेज देखा और उस व्यक्ति के खाते में 47,700 रुपये वापस डाल दिए।
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि बाद में जब उसने अपने खाते में देखा तो 53,000 हजार रुपये की कोई भी धनराशि उसके खाते में नहीं आई थी। व्यापारी ने बताया कि इसके बाद उसे ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed