फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Current ran in Tajiya from high tension line, three scorched including cousin brother

हाईटेंशन लाइन से ताजिये में दौड़ा करंट, चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Current ran in Tajiya from high tension line, three scorched including cousin brother
असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में सोमवार रात मेहंदी के जुलूस में शामिल ताजिया हाईटेंशन लाइन से टच हो गया जिससे उसमें करंट उतर आया और चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन लोग झुलस गए। दोनों भाइयों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे ओबरी के मोहल्ला चौधरियान में मेहंदी का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल थे। अचानक एक ताजिया तंग रास्ते पर हाईटेंशन लाइन से टच हो गया जिससे ताजिया लेकर चल रहे चचेरे-तहेरे भाई अरबाज अली (19) पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फुरकान (21) पुत्र जरीफ अहमद और भूरा (25) पुत्र बाबू करंट की चपेट में आने से झुलस गए। आननफानन गांव में ही चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसमें अरबाज और फुरकान की हालत गंभीर बनी है। उधर, करंट उतरने से ताजिये में लगे बिजली के उपकरण फूंक गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कि 23 अप्रैल-2003 की रात चेहल्लुम के जुलूस के दौरान इसी स्थान पर एक ताजिया हाईटेंशन लाइन से टच हुआ था। करंट लगने से उस समय गांव निवासी साहबजान के बीस वर्षीय पुत्र बाबू की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग झुलस गए थे। इस बार भी यही घटना यहां हुई है, इससे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed