फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CT scan unit will be set up in district hospital

जिला अस्पताल में स्थापित होगी सीटी स्कैन यूनिट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
CT scan unit will be set up in district hospital
जिला अस्पताल में स्थापित होगी सीटी स्कैन यूनिट
विज्ञापन

संभल। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट चालू होने की उम्मीद जगी है। प्रस्तावित सीटी स्कैन यूनिट के लिए एक एजेंसी की टीम ने जिला अस्पताल का दौरा कर जगह देखी है, जो उन्होंने पर्याप्त बताई है। जल्द ही उस जगह को एजेंसी को सौंपकर काम शुरू करा दिया जाएगा। सीटी स्कैन यूनिट पीपीपी मॉडल पर स्थापित हो रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट लगाई जाएगी। यूनिट चालू होने पर मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो कंपनी इस यूनिट को लगाएगी, उसका शासन स्तर पर अनुबंध होगा और निर्धारित दर से शासन स्तर से ही भुगतान होगा। बताया कि बृहस्पतिवार को एक एजेंसी की टीम ने अस्पताल का दौरा कर उपलब्ध जगह को देखा है। दिल्ली की एचएलएल एजेंसी की टीम में शामिल प्रोजेक्ट मैनेजर निशांत श्रीवास्तव ने यूनिट के लिए जगह को पर्याप्त बताते हुए कहा कि सीटी स्कैन यूनिट के लिए पर्याप्त बिजली की मांग की गई है। बिजली मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। निशुल्क सीटी स्कैन यूनिट लगने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान डॉ. अजफर कमाल, डॉ. चमन प्रकाश, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
2016 में सीटी स्कैन यूनिट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट स्थापित कराने के लिए पहल तो छह वर्ष पहले शुरू हुई थी। अब यह पहल कामयाबी की ओर बढ़ रही है। पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन यूनिट स्थापित किया जाना है। जगह चिह्ति कर ली गई है और बिजली आपूर्ति शुरू होते ही जल्द लाभ भी मिलने लगेगा। सीएमएस ने बताया कि इतने वर्षों में कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। अब शासन को प्रस्ताव भेजा तो मंजूरी मिल गई। जल्द यूनिट स्थापित भी हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर पर वैक्सीन सेंटर कक्ष में स्थापित होगी यूनिट
जिला अस्पताल में जहां वैक्सीन सेंटर संचालित है, वहां अब सीटी स्कैन यूनिट लगनी तय हो गई है। निजी संस्था के लोगों ने निरीक्षण के दौरान स्थान को चिह्ति कर दिया है। वैक्सीन सेंटर दूसरी जगह संचालित होगा। ग्राउंड फ्लोर पर यूनिट स्थापित होने से लोगों को सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों में घायल लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
हादसों में घायल लोगों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुरादाबाद रेफर किया जाता था। अब सीटी स्कैन यूनिट स्थापित हो जाएगी तो सिर में चोट से गंभीर घायल लोगों को सीटी स्कैन के बाद तत्काल उपचार मिल जाया करेगा। अभी सीटी स्कैन की जरूरत होती है तो मुरादाबाद घायल को ले जाना पड़ता था।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी सीटी स्कैन यूनिट मददगार होगी
सीटी स्कैन निजी सेंटर पर कराए जाते हैं। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से उन तमाम लोगों को राहत मिलेगी जो आार्थिक रूप से कमजोर होते हैं। निजी सेंटर पर सीटी स्कैन के पांच हजार रुपये तक लिए जाते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर काफी बोझ पड़ता है। जिला अस्पताल में सुविधा मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed