फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowd on the temples on the last day of Navratri, gave birth to girls and boys

नवरात्र के अंतिम दिन रही मंदिरों पर भीड़, कन्या-वरुओं को जिमाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crowd on the temples on the last day of Navratri, gave birth to girls and boys
चंदौसी/बहजोई। नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने कन्या व वरुओं को भोजन कराया। नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों पर काफी भीड़ रही। शाम को मंदिरों पर आरती में शामिल होकर भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

गुरुवार को शारदीय नवरात्र को नवमी पर भक्तों ने मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर के सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी, रामबाग धाम स्थित मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर, जारई गेट स्थित देवी मंदिर, रायसत्ती स्थिति प्राचीन देवी मंदिर सहित गांव मौलागढ़ स्थित कंकाली देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा संपन्न कर घर परिवार की सुखहाली की मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

इसके अलावा बहजोई में गुरुवार को नगर के मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में सुबह तड़के से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। फल-फूल व मिष्ठान चढ़ाया। वहीं कन्या-बरुआ जिमा कर उपवास भी खोला। दोपहर के समय नगर के श्रीदेवधाम मंदिर समेत काली माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, बड़ा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, श्रीरघुनाथ मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर, संतोषी माता मंदिर, छोटा मंदिर व ब्रह्देव मंदिर में महिलाओं ने देवी भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवमी पर देवी मंदिरों में रही भीड़
नरौली। नगर पंचायत में भी नवरात्र की नवमी पर देवी की पूजा-अर्चना की गई। नगर के मोहल्ला साहूकारा, पीपल वाला, बजरिया, ठाकुरद्वारा, मकुपुरा में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजा संपन्न की। घरों में कन्या को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed