फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowd of devotees gathered to offer prayers at Bagiya Wali Devi Temple.

Sambhal News: बगिया वाली देवी मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 10 Apr 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to offer prayers at Bagiya Wali Devi Temple.
चंदौसी। शहर के सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। परिवार व बच्चों की खुशहाली के लिए कामना की। पूजन के बाद महिलाओं व बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर में दूसरे मंगलवार को भी पूजा अर्चना की गई। यह पूजा होली के बाद आने वाले चार मंगलवार होती है। जिसमें महिलाएं घर परिवार में सुख शांति और बच्चों को स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना लेकर पूजा करने पहुंचती हैं। दूसरे मंगलवार को लगे मेले में सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची थी। सुबह नौ बजे तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। यहां महिलाओं ने देवी मां की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मेले में पहुंचकर बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे झूलों का आनंद उठाया। वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। यहां लगी चाट पकौड़ी की दुकान पर भी महिलाओं और बच्चों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों ने अपने लिए खेल खिलौने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed