फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowd of devotees gathered in the twenty-four kosi parikrama at Vansh Gopal Teerth

वंश गोपाल तीर्थ पर चौबीस कोसीय परिक्रमा का समापन, भक्तों की उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the twenty-four kosi parikrama at Vansh Gopal Teerth
संभल के बेनीपुर चक स्थित वंश गोपाल कल्किधाम में दर्शन के लिए लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कल्कि नगरी संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की दो दिवसीय चौबीस कोसीय तीर्थ परिक्रमा का मंगलवार को वंश गोपाल कल्कि धाम बेनीपुर चक पहुंचकर समापन किया गया। कल्कि धाम का परिसर जय श्री कल्कि के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

भक्तों ने तीर्थ में स्नान किया और फिर मंदिर में पूजा अर्चना की। माथा टेककर मनौतियां मांगीं और आशीर्वाद लिया। सुख-समृद्घि के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जमकर खरीदारी की गई। वहीं, बच्चों ने चाट, पकौड़ी का आनंद लिया। महिलाओं ने घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-गवां रोड पर बेनीपुर चक में स्थित श्री वंश गोपाल कल्कि धाम तीर्थ से प्रतिवर्ष दीपावली के बाद संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की परिक्रमा (फेरी) का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर ही नहीं बल्कि आसपास ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही कई जिलों के लोग हिस्सा लेते हैं। यह पैदल ही चौबीस कोसीय परिक्रमा को पूरा करते हैं। हजारों की संख्या में सोमवार की भोर में श्रद्धालुओं ने चौबीस कोसीय परिक्रमा शुरू की। चंदायन गांव में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह में अपनी परिक्रमा को पूरा करते हुए श्रद्धालु वंश गोपाल तीर्थ पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर उन्होंने अपनी फेरी का समापन किया। पहले मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्घि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भक्तों को हलवा वितरित किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेले जैसा माहौल पहले ही बन गया था, तो दूसरी ओर लगे मेले ने इसमें चार चांद लगा दिए। बच्चों के लिए खेल-खिलौने और घरेलू सामान की खूब बिक्री हुई। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज, संभल तीर्थ परिक्रमा समिति के अध्यक्ष जीतपाल यादव ने भक्तों को तिलक लगाकर प्रसाद का वितरण किया। परिक्रमा समिति के विजय शर्मा, सौरभ त्यागी समेत अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed