फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crowd in lockdown in chandausi sambhal

लॉक डाउन में लग रही भीड़, कोरोना को लेकर लोग नहीं हैं गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
crowd in lockdown in chandausi sambhal
चंदौसी की मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में नहीं हो रहा डीएम के आदेश का पालन। बिना मास्क लगाए सब्जी ? - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी/गुन्नौर। जिले के गुन्नौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में भोर के वक्त से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे तक कतार लग गई थी और जब दस बजे बैंक खुला तो लंबी कतार थी। यह कतार बढ़ती चली गई। दिन में 11 बजे आधा किलोमीटर लंबी कतार हो गई। कतार में कहीं कहीं महिलाएं सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहीं थीं तो कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग टूट रही थी। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। लोग मंदी से गुजर रहे हैं। वहीं लोगों को मरहम लगाने के लिए सरकार ने महिला जनधन खाताधारकों के बैंक खाते में पांच- पांच सौ रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालने के लिए महिलाएं सुबह चार बजे ही कस्बा की पंजाब नैशनल बैंक पर पहुंच रहीं हैं। सुबह दस बज तक भीड़ इतनी हो गई और भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग भूल गईं। जब इसकी जानकारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मिली तो वह मय फोर्स के पहुंचे। महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को दूर-दूर गोले में खड़ा किया। बैंक के शाखा प्रबंधक सोनवीर ने बताया कि हम ग्राहकों को दूरी का पालन कराने के लिए प्रयास करते हैं लेकिन कुछ लोग नहीं मानते हैं। लॉक डाउन का उल्लंघन करते सुबह दस बजे से ही घंटाघर के बाजार में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलीं और जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो कोतवाली पुलिस ने लोगों को रोका तथा दुकानों को बंद कराया। चंदौसी के सिंडिकेट बैंक और स्टेट बैंक के बाहर सुबह दस बजे से पहले ही कतार लग गई थी। लेकिन महिलाएं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहीं थीं। इस पर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए महिला पुलिस लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों में आकर भीड़ न लगाएं महिलाएं
संभल। महिलाओं में अफवाह उड़ गई थी कि प्रधानमंत्री की ओर आई मदद के 500 रुपये नहीं निकाले तो रुपये वापस चले जाएंगे। इसी अफवाह के चलते महिलाएं किसी की भी नहीं सुन रही थीं। रुपये निकालने के लिए लंबी लंबी लाइन लगा रही हैं। प्रथमा बैंक के एजीएम डीके सारस्वत ने बताया कि महिलाओं के खाते में जो भी धन आ रहा है। वह धन वापस नहीं जाएगा। इसलिए धैर्य बनाए रखें और बैंकों के बाहर भीड़ न लगाएं। अपने खाते में आए रुपये को कभी भी निकाल सकते हैं। इस मामले में अफवाहों में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed