{"_id":"623241d0f39bb2639e2439a4","slug":"crowd-gathered-in-the-market-for-the-purchase-of-holi-the-situation-of-jam-created-sambhal-news-mbd421821424","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़, जाम के बने हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़, जाम के बने हालात
विज्ञापन
संभल के मुख्य बाजार में लगा जाम।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। होली की खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसी को लेकर बुधवार को मुख्य बाजार व आर्य समाज रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। करीब आधा घंटे तक दो पहिया वाहन व ई-रिक्शा रेंग- रेंगकर चलते नजर आए। लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया।
होली को लेकर लोग खरीदारी में जुट गए हैं। शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही। दुकानों के बाहर वाहनों को खड़ा कर दिए जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें र्हुइं। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, आर्य समाज मार्ग पर भी बैंकों के बाहर दोपहिया वाहन खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान ई-रिक्शा की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। दुकानदारों का कहना रहा कि त्योहार से समय पर बाजार में दोपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के चलने पर रोक लगनी चाहिए।
पार्किंग की कमी बनी मुश्किल
संभल। मुख्य बाजार में पार्किंग न होने की वजह से ही स्थिति बिगड़ रही है। दुकानों के आगे ग्राहक अपने दोपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। ग्राहक भी दोपहिया वाहन से खरीदारी करने आते हैं। ई- रिक्शा पर कोई पाबंदी नहीं हैं। जिसकी वजह से आए दिन जाम लगा रहता है। पैदल निकलने वालों को काफी परेशानी होती है। बड़ी परेशानी त्योहार के सीजन में होती है।