{"_id":"57362d714f1c1b5779919dad","slug":"young-lady-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेले में तीन वर्ष पूर्व खोई युवती पर दो महिलाओं ने किया दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा मेले में तीन वर्ष पूर्व खोई युवती पर दो महिलाओं ने किया दावा
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 14 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले गंगा स्नान को आए परिवार से बिछुड़ गई किशोरी को गुन्नौर थाने के ही एक परिचित व्यक्ति ने अपने घर में रख लिया। साथ ही उसकी उम्र से बीस वर्ष बड़े व्यक्ति की पत्नी बना दिया। इस दौरान तीन आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप भी किया। इसमें फैसला कराने को एक महिला ने फर्जी मां बनकर पुलिस से साठगांठ करके दूसरा मुकदमा लिखाकर किशोरी को पकड़वा लिया। मीडिया में आई खबरों को देखकर शुक्रवार को गाजियाबाद से उसके असली मां-बाप आ गए। आरोप है कि पुलिस उन्हें मिलने नहीं दे रही है।
उन्होंने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस का कहना है कि मुन्नी नाम की दो महिलाएं युवती को अपनी बेटी बता रहीं हैं। इसलिए अब डीएनए टेस्ट कराना होगा। गाजियाबाद से आए लोगों ने सीओ गुन्नौर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बेटी को उन्हें सौंपने की मांग की। थानाध्यक्ष रजपुरा कुंज बिहारी मिश्रा ने साठगांठ के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।