फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women and her son kidnapped sold in two lakhs

महिला और उसके बच्चे का अपहरण दो लाख में बेचा

Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
women and her son kidnapped sold in two lakhs
girls
अमरोहा जिले के मंडी धनौरा की एक विवाहिता का झांसा देकर अपहरण किया गया और बाद में उसे डेढ़ लाख रुपये लेकर बेचा गया। महिला के साथ एक वर्ष का मासूम बेटा भी था जिसे पचास हजार रुपये में बेचा गया। यह बात खुद महिला ने मीडिया को बताई और एसडीएम को भी अवगत कराया। महिला के संग एसडीएम कार्यालय में मौजूद उसके परिजनों बच्चे को बरामद करने तथा अपहरण करने वाली महिला तथा उसके नेटवर्क में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभी पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन



मंडी धनौरा निवासी वाहन चालक की पत्नी 28 जुलाई 2017 को अपने घर से एक वर्ष के बच्चे के साथ लापता हो गई थी। महिला को संभल कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को रात्रि हल्लू सराय मोहल्ले से बरामद किया। महिला ने जो इसके बाद पुलिस को जानकारी दी वह काफी गंभीर और चौंकाने वाली थी पर पुलिस ने उस जानकारी पर कोई छानबीन नहीं की बल्कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया और शांति भंग के अंदेशे में महिला का चालान कर दिया। महिला ने एसडीएम के यहां पेशी के बाद जो जानकारी मीडियाकर्मियों को दी है, उसके हिसाब से मंडी धनौरा निवासी उसके ही मोहल्ले की एक महिला ने उसे झांसा देकर अपने कब्जे में लिया और फिर एक कार से उसे लेकर अमरोहा जिले के रहरा गांव ले गई। वहां कुछ दिन रखने के बाद उसे दिल्ली और नैनीताल ले गई।
विज्ञापन


इस दौरान उसे 1.5 लाख और उसके बेटे को 50,000 रुपये में बेचा गया। उसे कमरे में बंद रखा गया। कुछ ऐसा खाना दिया गया जिससे वह नशे की हालत में आ जाती थी। महिला का कहना है कि जिस महिला ने उसके संग यह सब कराया है, वह उसे जानती है। एसडीएम ने महिला को फिलहाल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है लेकिन परिजनों का कहना है कि उन लोगों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने अपहरण कर विवाहिता तथा उसके बच्चे की खरीद-फरोख्त की है। साथ ही लापता हुए एक वर्ष के मासूम को बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बड़े हल्के से लिया
संभल। कोतवाली पुलिस ने हल्लू सराय से इस महिला को बरामद किया था लेकिन उसके बयान और जानकारी को हल्ले में लिया गया? अगर पुलिस तत्काल संज्ञान लेती तो मंडी धनौरा की उस महिला को पकड़ा जा सकता था जिस महिला तथा उसके बच्चे को बेचने का आरोप लगा है।

मुझे मेरे बेटा चाहिए
संभल। विवाहिता महिला ने बताया कि वह 7 दिसंबर को संभल आई थी। हल्लू सराय एक व्यक्ति ने उसे सहारा दिया था क्योंकि वह यहां पर भटकते-भटकते पहुंच गई थी। महिला ने बताया कि उसे उसका बेटा चाहिए। महिला ने बताया कि 28 जुलाई को वह घर से दवाई लेने के निकली थी। वहीं पर मोहल्ले की एक महिला ने उसे झांसा दिया और अपने साथ कार से रहरा गांव में अपने रिश्तेदारों के घर ले गई। इसके बाद दिल्ली और नैनीताल में रखा गया। वापस रहरा लाए। इस बीच मेरा फोन छीन लिया। मेरे संग मारपीट की गई। जिस महिला ने अपहरण किया था, वह महिला कहती थी कि तेरी शादी कराउंगी।


इंसाफ दिलाए सरकार
संभल। मंडी धनौरा से विवाहिता को लेने के लिए संभल आए परिजनों ने कहा कि महिला 28 जुलाई से लापता थी। इसके बारे में गजरौला थाने में सूचना दी गई थी। हम इंसाफ चाहते हैं। सरकार हमें इंसाफ दिलाए। एक वर्ष का मासूम कहां किस हाल में है। पता लगना चाहिए। इस बारे में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed