फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two men looted in chandausi

बदमाशों ने युवकों से बाइक और मोबाइल लूटा

Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में जारई रोड पर बदमाशों ने युवकों से बाइक और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव नवादा निवासी मुहम्मद शहीद पुत्र अनीस अपनी डिस्कवर बाइक से फुफेरे भाई फिरासत पुत्र सकावत निवासी ग्राम भाडरी थाना पाकबाड़ा जनपद मुरादाबाद के साथ चंदौसी से गांव नवादा जा रहे थे। दोनों यहां मुरादाबाद रोड स्थित चंदौसी ग्रीन में काम करते हैं। 
विज्ञापन

रात साढे़ नौ बजे करीब जब शहीद ग्राम जारई से आगे भट्ठे के पास पहुंचा तो उसे चार बदमाश खड़े मिले, जिनके हाथ में लाठी डंडे अाैर तमंचे थे।

बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने तलाशी शुरू  कर दी। तलाशी में बदमाशों ने शहीद की जेब से मोबाइल ले लिया। बदमाश और कुछ न मिलने पर शहीद की बाइक लूटकर कर ले गए। बाद  में   पीड़ित  किसी तरह कोतवाली आए और आपबीती बताई। पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लूट की घटना चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed