फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two baby dead, nursing home seal.

दो नवजात शिशुओं की मौत पर हंगामा, नर्सिंग होम सील 

Sun, 11 Nov 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sun, 11 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन

बबराला/रजपुरा।  रजपुरा स्थित ओम शांति नर्सिंग होम में शुक्रवार की रात प्रसव के दौरान दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलवाकर नर्सिंगहोम को सील करा दिया। नर्सिंग होम के संचालक दुर्गेश यादव के खिलाफ रजपुरा थाने में तहरीर दी गई है। दोनों शिशुओं के परिजनों ने भी अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।  उससे पंजीकरण के दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन

गांव जिजौड़ा डांडा के अशोक शर्मा शुक्रवार की रात पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर ओम शांति नर्सिंगहोम में लेकर आए। जहां प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। गांव गुरेठा के किरनपाल भी पत्नी कमलेश को प्रसव के लिए इसी नर्सिंगहोम में लेकर आए। जहां एक शिशु का जन्म हुआ, लेकिन कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल संचालक और चिकित्सक अस्पताल बंद करभाग गए। यह शिकायत पुलिस और एसडीएम से की गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ओमवीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पवन सिंह ने अस्पताल को सील कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed