फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   truck se cuchalkar bacche ki mout, todfhod

ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत, तोड़फोड़, मारपीट

Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
truck se cuchalkar bacche ki mout, todfhod
धुंध में राजमार्ग पर टकराए वाहनों का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
शहर के मुहला जारई गेट में कब्रिस्तान के निकट एक ट्रक ने साइकिल सवार मासूम को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर एकत्र हुई सैकड़ो की भीड़ ने ट्रक को घेर लिया। तोड़फोड़ करने लगे। चालक व कत्लीनर को भी पकड़ लिया। इसी पहुंची कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल ट्रक कर्मियों को बचाया।
विज्ञापन


आक्रोश को देखते हुए चार थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक, हेल्पर व मासूम के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मौके से ट्रक हटाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मुहल्ला जारई गेट निवासी मेहंदी हसन का आठ वर्षीय पुत्र हसन छोटी साइकिल से मुहल्ला नखासा स्थित अपनी नानी के घर गया हुआ था। रात 8.15 वह साइकिल सवार हसन घर आ रहा था। जब वह जारई गेट स्थित अपने घर की गली में मुडने का प्रयास कर ही रहा था कि सामने से अनियंत्रित होकर ट्रक (यूपी-21 एएन/ 1814) आ गया। ट्रक का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया था। ट्रक की चपेट में आकर हसन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोडी ही देर में वहां सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। घर पास होने के कारण परिजन भी तत्काल मौके पर आ गए। इस दौरान भीड़ ने चालक व क्लीनर को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। लेकिन मौके पर कोतवाल रंजन शर्मा व पुलिस ने दोनों को आक्रोशित भीड़ से बचाकर कोतवाली भेजा। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अकील अहमद मौके पर आ गए। मुस्लिम आबादी व भीड़ होने के कारण थाना बहजोई, बनियाठेर, कुढ़ पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मासूम के शव को अस्पताल भेजा।


इस दौरान भीड़ ने कई बार माहौल को बिगाडने की कोशिश की। लेकिन पुलिस बल होने के कारण भीड़ को शांत कर दिया गया। उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ट्रक हादसे के करीब  एक घंटे बाद वहां से हटाकर कब्जे में कर कोतवाली ले आई। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed