{"_id":"5721120c4f1c1b1a5fa9210e","slug":"trader-injured-duu-to-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारी को मारी गोली, गंभीर घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट व्यापारी को मारी गोली, गंभीर घायल, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहल्ला गोलागंज पिक्चर हॉल वाली गली निवासी सीमेंट व्यापारी केशव पुत्र शिवदत्त शर्मा उर्फ भोला बाईपास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, अचानक दो लोग उसके निकट आए और गोली मारकर फरार हो गए।
गोली व्यापारी के सीने में दांयी तरफ लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। घटना की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन