फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   theft in accounted and four houses

लेखाकार समेत चार घरों से सामान समेटा

Wed, 24 Oct 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Wed, 24 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
theft in accounted and four houses
दुर्गा कलोनी में चोरी के बाद घटना के संबंध में जानकारी देती महिला। - फोटो : amar ujala

        

विज्ञापन

संभल। दुर्गा कालोनी के लेखाकार समेत चार लोगों के घरों से सोमवार की रात चोर चार लाख का माल समेट ले गए। घर के लोग अंदर सोते ही रह गए। सुबह उठने पर बिखरा सामान देखकर चोरी की  जानकारी हुई । 
 पहली घटना में मजदूरपेशा नन्हें के घर पर हुई। चोर दीवार फांद कर घुसे। सभी लोग सो रहे थे। नन्हें ने बताया कि दीवार ठीक कराने के लिए 20,000 रुपये उधार लेकर आया था। चोर 20,000 रुपये और पत्नी का जेवर ले गए। इसमें एक जोड़ी पायल और सोने की दो चेन व सोने की अंगूठी हैं।                
विज्ञापन

दूसरी घटना नन्हे के पड़ोसी पवन के घर में हुई। छत के रास्ते से नीचे आए चोरों ने पवन के घर से दो मोबाइल चुराए। पवन की पत्नी की गले की कंठी को चोर ले गए। यह कंठी सोने की थी। पवन की पत्नी ने सोने से पहले कंठी को उतार कर अलमारी में रख दिया था। चोर बचत के 1500-2000 रुपये ले गए। पवन के घर में किरायेदार के तौर पर रह रहे पंकज शर्मा के कमरे से हुई। चोर पंकज शर्मा के दो मोबाइल ले गए हैं। तीसरी घटना हीरालाल के घर हुई। हीरालाल के बेटे ने बताया कि दो मोबाइल और गुल्लक चोर ले गए हैं। चौथी घटना अरुण के यहां हुई। अरुण, पंचायत राज विभाग में लेखाकार हैं। दुर्गा कालोनी में बृजेश कुमार के यहां पहली मंजिल पर रहते है। छत से  इनके कमरे तक चोर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अरुण ने बताया कि अलमारी में रखे 93,000 रुपये, सोने की दो अंगूठी, सोने की चेन, सोने का टीका, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, दो मोबाइल समेत दो लाख से अधिक का माल चोर ले गए। चारों घटनाओं में करीब चार लाख का माल ले गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुलिस की गश्त आना बंद हो गई है।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि घटनाओं की जानकारी मिल गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed