{"_id":"571a7e5d4f1c1bd4518b5848","slug":"student-died-in-accidentt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बीएड के छात्र की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बीएड के छात्र की मौत, जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम करते लोग।
संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुर सानी गांव के निकट शुक्रवार को सड़क हादसे में बीएड के छात्र की मौत हो गई। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। सैकड़ों वाहन फंस गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के सिरसानाल गांव के निवासी लोकेश (32) पुत्र राम सिंह शुक्रवार को सुबह मुरादाबाद में बीएड की परीक्षा देने गए थे। वहां से वह बस से लौटे। इसके बाद कुरकावली से अपनी रिश्तेदारी से उन्होंने बाइक उठाई।
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में हसनपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने इनकी बाइक पर टक्कर मारी। लोकेश गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाश को सड़क से हटा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे। कुछ लोगों ने ट्रक बरामद करने और चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जाम लगा दिया। मौके पर नखासा की पुलिस लोगों को समझा रही थी पर लोग जाम खोलने को राजी नहीं हो रहे थे। रात्रि दस बजे कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों को भी घटना के बारे में अवगत कराया गया।