ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, बहन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर निवासी छात्र आकाश शर्मा (22) पुत्र रामवीर अपनी बहन सोनी के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने अलीगढ़ जा रहा था। दोनों की अलीगढ़ में बीएससी फाइनल की परीक्षा थी। जैसे ही पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे उनकी बाइक एनएच पर बहजोई-बबराला के बीच स्थित मझौला मंदिर के निकट पहुंची।
अचानक बबराला की ओर से आ रहे तेज गति ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त थी, दोनों भाई-बहन बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल में भरती कराया, लेकिन तब तक आकाश दम तोड़ चुका था। सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था अगर हेल्मेट होता तो छात्र की जान बच सकती थी।