फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Firemen looted five lakhs from the trader after entering the shop in Chandausi, fury among traders

संभल: चंदौसी में दुकान में घुसकर तमंचाधारियों ने व्यापारी से पांच लाख लूटे, व्यापारियों में रोष

Wed, 22 Dec 2021 10:35 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 10:35 PM IST
सार

विनायक गार्डन निवासी शोभिग्य अग्रवाल उर्फ विक्की रिफाइंड व सरसों के तेल का थोक व्यापार करते हैं। उनकी दुकान व गोदाम मोहल्ला गोपाल में है। बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे वह अपने पुत्र शुभ के साथ दुकान में दिनभर के कलेक्शन के रुपये गिन रहे थे। तभी तीन बदमाश दुकान में दाखिल हुए और तीनों ने पिता-पुत्र पर तमंचे तानकर गोली मारने की धमकी थी।

विज्ञापन
Sambhal: Firemen looted five lakhs from the trader after entering the shop in Chandausi, fury among traders
घटना के बारे में जानकारी देते संभल एसपी चक्रेश मिश्रा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

शहर के गोपाल मोहल्ले में रिफाइंड व सरसों तेल के थोक व्यापारी की दुकान में बुधवार शाम दाखिल हुए तीन बदमाशों ने व्यापारी और उनके पुत्र पर तमंचे तानकर पांच लाख रुपये लूट लिए। सरेशाम वारदात को अंजाम देकर तीनों एक ही बाइक से फरार हो गए। वारदात से बाजार में सनसनी और व्यापारियों में रोष है।

विज्ञापन


विनायक गार्डन निवासी शोभिग्य अग्रवाल उर्फ विक्की रिफाइंड व सरसों के तेल का थोक व्यापार करते हैं। उनकी दुकान व गोदाम मोहल्ला गोपाल में है। बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे वह अपने पुत्र शुभ के साथ दुकान में दिनभर के कलेक्शन के रुपये गिन रहे थे। तभी तीन बदमाश दुकान में दाखिल हुए और तीनों ने पिता-पुत्र पर तमंचे तानकर गोली मारने की धमकी थी। पिता-पुत्र के सहमते ही दो बदमाशों ने दुकान में मौजूद कैश थैले में भरना शुरू कर दिया, जबकि एक पिता-पुत्र पर तमंचा ताने रहा।

विज्ञापन

व्यापारी के मुताबिक, दुकान में करीब पांच लाख कैश मौजूद था। थैले में सारी रकम भरकर और उनके दो मोबाइल फोन झपटकर तीनों एक ही बाइक से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी व उनके बेटे ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। सरेशाम घनी आबादी के बीच से लूट की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सीओ गोपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संभल के एएसपी आलोक जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। व्यापारी से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने परिसर में लगे कैमरे की फुटेज देखी। सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस बीच मौके पर काफी संख्या में व्यापारी जुट गए। उन्होंने वारदात को लेकर रोष जताया। रात आठ बजे एसपी चक्रेश मिश्र ने चंदौसी पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। मामले के जल्द खुलासे का भरोसा दिया।

बाइक स्टार्ट न होने पर फिर ताना तमंचा

लूट का शिकार हुए व्यापारी ने बताया कि दुकान से थैले में कैश भर कर बाहर निकले बदमाशों की बाइक एकदम स्टार्ट नहीं हुई। इस पर एक बदमाश दुकान में फिर घुस आया और बाइक स्टार्ट होने तक तमंचा ताने रहा। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने महज पांच से सात मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की है। वारदात के समय एक युवक हेलमेट, दूसरा मास्क लगाए रहा। तीसरे ने कान व सिर कवर करने वाला अपर पहन रखा था।

गोली न मारना, जो चाहो ले लो

लूट से दहशत में आए व्यापारी शोभिग्य अग्रवाल काफी देर तक सहमे नजर आए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली से उड़ाने की धमकी दी। घबराकर उनसे कहा कि गोली न मारना, जो कुछ ले जाना है ले लो।

विज्ञापन

लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा करे पुलिस

बुधवार की शाम पौने छह बजे हुई व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट की घटना से शहर के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने एएसपी आलोक जायसवाल से 24 घंटे में लूट का खुलासा करने की बात कही। एएसपी ने व्यापारियों से शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

घटना के बाद पुलिस ने की नाकेबंदी

मोहल्ला गोपाल में रिफाइंड व सरसों के तेल के व्यापारी के साथ हुई पांच लाख रुपये की लूट के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने शहर के बाहरी छोरों पर नाकेबंदी कर वाहनों व लोगों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस संदिग्ध लोगों की पुलिस तलाशी भी लेती रही। हालांकि देर रात तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

मोहल्ला गोपाल में तीन युवकों ने दुकान में घुस लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट करने वाले व्यापारी के परिचित या किसी गैंग के बदमाश हो सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस काम कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- चक्रेश मिश्रा, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed