फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sakar vishwahari samagam

धर्म के नाम पर चढ़ावा लेने वाले रसातल में हैं

Mon, 02 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 02 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
sakar vishwahari samagam
मानव सेवा समिति चंदौसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करते हुए साकार विश्व हरि ने कहाकि किसी भी धर्मग्रंथ में धर्म के नाम पर चढ़ावा लेने का उल्लेख नहीं है। जो उपदेशक चढ़ावा ले रहे हैं, वह खुद को रसातल में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन



साकार विश्व हरि ने कहाकि देखो, समझो और फिर चलो। परमात्मा ने किसी भी युग में मानव कल्याण के लिए धन संग्रह कभी नहीं किया। पैर नहीं पुजवाए, धूप माला अगरबत्ती नहीं लगवाई। यहां आने वाली आत्माओं को सीधे ब्रह्म से जोड़ा जा रहा है। आज के दौर में सच्चा मित्र ढूंढे से भी नहीं मिलता।
विज्ञापन



जो मित्र होने का दावा करते हैं, उनकी नजर, धन-दौलत व जवान बेटी पर होती है। व्यक्ति तो सिर्फ निमित्त मात्र है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए कहा था कि अर्जुन तू युद्ध कर तू तो निमित्त मात्र है। युद्ध करने व कराने वाला तो कोई और है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साकार विश्व हरि किसी व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड के मालिक का नाम है। जिसने साकार विश्व हरि के वचन माने तो वह सत्य को धारण कर सकेगा। व्यवस्था में सहयोग करने वालों में रमेशचंद्र, हुकुम सिंह, यादराम, जीतपाल, पीतांबर, ऊदल, शिव कुमार, रघुराज सिंह, राहुल, तिलक राज, जसवंत, अशोक कुमार, दिलीप, विपिन, सुरेश गौतम, हरीश, मुरारी लाल, पप्पू सिंह, श्याम सिंह, डा.रमेशचंद्र आर्य, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed