{"_id":"5c018ed2bdec2241b1429001","slug":"rupees-and-jwellary-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी और जेवरात पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नकदी और जेवरात पार
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाता युवक।
- फोटो : amar ujala
ओेबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। भोर होने पर पीड़ित ने सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात किसी समय असमोली के गांव ओबरी निवासी अनीस के मकान का पिछला दरवाजा तोड़ कर चोरों ने 38,000 रुपये, पांच तोले सोने के जेवर और छह सौ ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि उसकी ससुराल गांव में ही है। दो दिन पहले ससुर की मौत हो गई थी। इसके चलते परिवार के सारे लोग ससुराल में रह रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार को रात को पीड़ित अपने बेटे आसिम के साथ घर पर सोने के लिए आ गया। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़ा और घर में घुस आए। जिस कमरे में अलमारी रखी है उसमें घुस कर ताला तोड़ लिया। अलमारी में रखे रुपये और जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सुबह होने पर आंख खुली तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया है। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष राकेश कुुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।