{"_id":"333aa2db711b16817ed1940d19e20b7e","slug":"ravan-dahan-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जले रावण और मेघनाथ के पुतले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू-धूकर जले रावण और मेघनाथ के पुतले
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आदर्श रामलीला कमेटी हयातनगर के तत्वावधान में दशहरा मेला में शुक्रवार को 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला फूंका गया। आतिशबाजी के भव्य नजारे पेश हुए। दशहरा मेले में दूरदराज से आए हजारों लोगों ने झूला व चाट पकौड़ी का आनंद लिया।
हयातनगर दशहरा मेला में शुक्रवार को दोपहर एक बजे से ही मेले में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने जहां मीना बाजार में खरीददारी करके चाट पकौड़ी का आनंद लिया। वहीं, बच्चों ने झूला झूलकर खिलौने खरीदे। मेले में एसडीएम जेबी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अफसर अब्बास जैदी पुलिस बल के साथ अंत तक मौजूद रहे।
दशहरा मेला में रामलीला का मंचन भी किया गया। जहां रावण का वध कर उसका पुतला फूंका गया जो धू-धूकर जला। दशहरा मेला की व्यवस्था में प्रबंधक सुनील गुप्ता, हेमंत कुमार, साहू दिनेश चंद्र साहू, विजयपाल, वीरेंद्र कुमार, नितिन वार्ष्णेय, नीरज बजाज, राजेश गुप्ता, साहू रमेशचंद्र, विपिन, जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र, राजपाल, विपिन, हरीशचंद्र गुप्ता, श्योपाल, प्रेमशंकर, महावीर आर्य, संजीव गुप्ता आदि ने सहयोग किया।