फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rashmi murder case in sambhal husband and his friend with relative killed rashmi

रश्मि हत्याकांड का खुलासा : पति-दोस्त ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी हत्या

Wed, 18 Jul 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/सरायतरीन।
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/सरायतरीन। Updated Wed, 18 Jul 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
rashmi murder case in sambhal husband and his friend with relative killed rashmi
संभल में महिला की हत्या के आरोपियों को जेल ले जाती हयातनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों में बाधक बन रही पत्नी को पति ने दोस्त व रिश्तेदार के सहयोग से मौत के घाट उतार दिया था। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ही साधुमढ़ी इलाके में सड़क के किनारे गड्ढे में लाश दबा दी गई थी। इस हत्याकांड का हयातनगर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर खुलासा किया है। आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी जो पति का रिश्तेदार है। अभी हाथ नहीं आया है। 
विज्ञापन

 
बिलारी कोतवाली क्षेेत्र के मल्लपुर गांव की निवासी रश्मि (24) का विवाह चार वर्ष पहले ततारपुर घोसी निवासी देवपाल से हुआ था। देवपाल अपनी पत्नी रश्मि को लेकर गाजियाबाद की खोकड़ा कालोनी में रहने लगा था। वह दिल्ली में गोल गप्पे का ठेला लगाकर गुजारा करता था। इस दौरान उसके एक महिला से संबंध बन गए जिसका पत्नी विरोध करती थी। इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने मंगलवार को दोपहर इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 9 जून को देवपाल अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली से चला। 
विज्ञापन


पत्नी से कहा था कि गुन्नौर क्षेत्र की साधु मढ़ी में एक सिद्ध संत आते हैं। उनके पास चलना है। पति-पत्नी वहां से बस से चले और गुन्नौर तिराहे पर उतर गए। इसके बाद देवपाल का दोस्त उमेश और रिश्तेदार सोमवीर मिला। यह चारों लोग एक ही बाइक पर चले। बाइक सोमवीर चला रहा था। गुन्नौर तिराहे से साधू मढ़ी तक करीब 13 किलोमीटर का सफर बाइक पर किया। न्योरा-ब्योरा स्थित साधू मढ़ी से 200 मीटर आगे निर्माणाधीन सड़क किनारे सुनसान इलाके में महिला का गला घोंट दिया। इसके बाद एक गड्ढे में दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से मिट्टी डाल दी। इसके बाद सभी आरोपी दिल्ली चले गए। इसी बीच चाटन गांव निवासी रश्मि के फूफा अजयपाल अपनी ससुराल मल्लपुर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए। वहां उन्हें रश्मि के गायब होने और मार दिए जाने के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने छानबीन की और हयातनगर थाने में 7 जुलाई को देवपाल व उसके घरवालों  के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद थाना पुलिस जांच में जुट गई। जांच में जब पुलिस ने पति को पकड़ा और सख्ती दिखाई तो हत्या का खुलासा हुआ। 


पति की निशानदेही पर जब पुलिस ने साधू मढ़ी जाकर गड्ढा खुदवाया तो उसमें लाश गल गई थी। अस्थियां मिलीं और कुछ कपड़े मिले। इसके आधार पर फूफा अजयपाल ने शिनाख्त की। पति देवपाल और हयातनगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी दोस्त उमेश को गिरफ्तार किया है। जबकि लधनपुर निवासी रिश्तेदार सोमवीर को भागा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे से महिला की अस्थियां व कपड़े बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed