{"_id":"5742066a4f1c1bb415690f23","slug":"rape-punishment-only-5-slab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार की सजा सिर्फ पांच थप्पड़! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार की सजा सिर्फ पांच थप्पड़!
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Mon, 23 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली क्षेत्र में पंचायत ने दुष्कर्म के आरोपियों को कानूनी कार्रवाई से बचा लिया। पंचों ने दोनों को पांच-पांच थप्पड़ मारने की सजा सुनाई। आरोपियों ने युवती के पिता से माफी मांगी। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात को खेत के लिए गई युवती के साथ गांव के ही दो लोगों ने दबोच लिया था। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। युवती ने परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी।
वहीं, दूसरी ओर गांव के कुछ लोग पंचायत में समझौता कराने में जुट गए थे। शुक्रवार और शनिवार को पंचायत हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में फिर से पंचायत हुई। थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया है। इसकी सूचना थाने में लिखित में दे दी गई है।