{"_id":"57aa30474f1c1bf05dee49e4","slug":"police-ko-pitkr-aaropi-ko-chhudaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को पीटकर हत्या के आरोपी को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को पीटकर हत्या के आरोपी को छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, लेकिन इस घटना को तमाम ग्रामीणों ने देखा है।
शाहजहांपुर जिले की पुलिस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गौंजनी मिलक पहुंची थी लेकिन उसने स्थानीय असमोली पुलिस को अपने साथ नहीं लिया। इसके चलते ग्रामीण पुलिस पर हावी हो गए और पुलिस की पिटाई कर दी।
शाहजहांपुर की दो छात्राओं का संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गोंजनी मिलक गांव निवासी युवक से किसी तरह मिलना-जुलना हो गया। जनवरी 2016 में दोनों छात्राएं शाहजहांपुर से स्थित अपने घर से फरार हो गईं। इसकी रिपोर्ट छात्राओं के परिजनों ने सदर कोतवाली शाहजहांपुर में दर्ज कराई। दो महीने बाद एक छात्रा का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल में मिला तो यह केस हत्या में तरमीम हो गया।
छात्रा की कॉल डिटेल खंगाले जाने पर गोंजनी मिलक निवासी युवक से बात होने की पुष्टि हुई तो छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली में संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गोंजनी मिलक निवासी दानिश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या के केस में वांछित चल रहे दानिश को पकड़ने के लिए एसओजी व सदर कोतवाली की टीम लगी हुई थीं। लोकेशन मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम दानिश को पकड़ने के लिए सोमवार की रात्रि को गोंजनी मिलक गांव पहुंची। दानिश के घर पुलिस ने दबिश दी। दानिश को पकड़कर ले जाते समय कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए पुलिस व एसओजी को घेर लिया। मारपीट की गई।
विज्ञापन
आरोपी दानिश को पुलिस के चंगुल से छुडा लिया। आरोपी को छुड़ाए जाने की घटना के बाद शाहजहांपुर पुलिस व एसओजी ने घटना की जानकारी असमोली पुलिस को दी। इस पर असमोली पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड दिया कि हमें पहले सूचना क्यों नहीं दी।
असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं कराई है।