{"_id":"5a9d685740247f6332b1c63700261689","slug":"panchayat-election-in-sambhal-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर धतरा के ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसूलपुर धतरा के ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
पंवासा विकास खंड के गांव रसूलपुर धतरा के ग्रामीणों ने विकास के सरकारी दावों की कलई खोलते हुए कहा कि गांव में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। सड़कें खराब हैं। सफाई नियमित नहीं होती। इलाज के लिए शहरों के लिए जाना पड़ता है।
गांव में जरूरतमंदों को सरकारी इंदिरा आवास नहीं मिले। अपात्रों को लाभ दिया गया। इन मुद्दों पर रसूलपुरधतरा में ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया। गांव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया और गांव में बैनर लगा दिए।
प्रशासन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उनके चेहरे पर सरकार की उपेक्षा का दर्द उभरा। ग्रामीणों को समझाने के लिए सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के गांवों के विकास को समर्पित है। यदि कोई गांव उपेक्षित है तो वहां भी विकास कराया जाएगा। सरकार इसमें पूरा ध्यान देगी। इसलिए गांव वालों को चाहिए कि मतदान का बहिष्कार न करें।