फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one and two tractor trolly siezed

एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े, आरोपी फरार

Wed, 21 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 21 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
हयातनगर के बबैना में राजनीतिक संरक्षण में अवैध रूप से खनन चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने छापेमारी की और मौके से एक जेसीबी मशीन के साथ दो ट्रैक्टर और ट्राली बरामद की है। जबकि खनन करने वाले फरार हो गए। तीनों वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन



एडीएम ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अवैध खनन किए जाने के बारे में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी डा. एसएन सिंह और उप जिलाधिकारी जेबी सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन के अधिकारी बबैना गांव पहुंच गए।
विज्ञापन



पुलिस साथ में थी। जब पुलिस पहुंची तो मौके पर भगदड़ मच गई। अधिकारियों को देखकर खनन माफिया भाग गया। खनन करने वाले श्रमिक भी भाग गए। पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर और ट्राली और जेसीबी को बरामद किया। नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह ने तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपी है। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार की रिपोर्ट को उप जिलाधिकारी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed