फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

शराबी पिता ने चाकू घोंपकर कर दी बेटे की हत्या

Sat, 16 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Sat, 16 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
बिलखते परिजन।
नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा मोहल्ले में शुक्रवार को शाम सात बजे शराबी पिता ने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर परिजन नखासा थाने पहुंचे। थाने से जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने घायल बेटे को मृत घोषित किया। घटना के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तुर्तीपुर इल्हा मोहल्ला निवासी अरकान शराब के नशे में अपनी पत्नी शबनम के साथ झगड़ा कर रहा था। विवाद बढ़ने पर अरकान शबनम के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


तभी उसका पुत्र फैजान (20) आ गया तथा मां को बचाने लगा। इस दौरान बाप बेटे के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पिता ने घर में रखा चाकू उठाया और बेटे के सीने में घोंप दिया। बेटा बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख कर पिता मौके से फरार हो गया। परिजन बेटे को लेकर नखासा थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने उसकी हालत गंभीर देख कर तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि शराबी पिता ने बेटे की हत्या की है। पुलिस परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। हत्या के पहले घर में पति अरकान पत्नी शबनम को पीट रहा था। गालियां दे रहा था। पत्नी सब कुछ सहन कर रहा था लेकिन अचानक बेटा बीच में आ गया। अरकान का पारा चढ़ गया और उसने अपने ही बेटे की जान ले ली। इस घटना से अब पूरा परिवार दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed