{"_id":"57b8ad0a4f1c1b52586eaebf","slug":"munim-se-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा वसूल कर लौट रहे भट्ठे के मुनीम से 1.46 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तगादा वसूल कर लौट रहे भट्ठे के मुनीम से 1.46 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गनप्वाइंट पर लेकर मुनीम के साथ मारपीट की गई और उसके बैग में रखे 1.46 लाख रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर दी गई है।
नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय निवासी हाजी अतीक पुत्र जसरूल इस्लाम का बादल गुंबद के पास ईंट भट्ठा है।
भट्ठे पर कुरकावली गांव निवासी प्रेमसिंह पुत्र सोमपाल मुनीम है। शनिवार की शाम करीब चार बजे प्रेम सिंह कई गांवों से उगाही कर भट्ठे पर आ रहा था। तभी रंपुराजट व मिर्जापुर ककरौआ गांव के बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने प्रेम सिंह को मारपीट कर लूट लिया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
चौराहे पर खड़े होने पर टोका तो कर दी फायरिंग
असमोली/ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के अखबंदपुर गांव के चौराहे पर युवक के खड़े होने पर टोका तो दूसरे युवक के साथ मारपीट कर दी। एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है।
असमोली थाना क्षेत्र के अखबंदपुर में दोपहर चौराहे पर गांव का ही एक युवक रोज की तरह आकर खड़ा हुआ। उसे दूसरे युवक ने उसे मना किया। इस पर उसने युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस चौकी को सूचना दी गई। इस मामले में बिजेंद्र में तहरीर भी दी गई है, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।