फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   masoom ne kiya sucide

फंदे पर झूला बारह साल का मासूम, मौत

Sat, 27 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 27 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
masoom ne kiya sucide
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
 जिस वक्त मासूम ने अपने गले में फंदा बांधा उस वक्त माता पिता घर पर नहीं थे। उम्र में उससे छोटी बहन ही घर पर थी। मासूम ने उसे यह कहकर घर से बाहर कर दिया कि वह अकेला ही झूला झूलना चाहता है। मासूम की बहन ने जब देखा तो तो शोर मचाया। पड़ोसी राहगीर महिला सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद गांव वाले एकत्र हुए। परिजन बाद में आए। घटना से वह परिजन स्तब्ध हैं। 
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरपेशा परिवार रहता है। परिवार के अधिकतर सदस्य घर से बाहर थे। माता पिता भी खरीदारी करने के लिए निकले हुए थे। घर पर 12 वर्ष का मासूम और उसकी एक बहन घर पर थी जो उम्र में उससे छोटी है। मासूम बच्चे को दिमाग में पता नहीं क्या सूझा उसने अपनी बहन से कहा कि वह अकेले झूला झूलेगा। इसके बाद एक दुपट्टे को उसने चारपाई के सहारे कुंडे में बांधा और दुपट्टे का दूसरा सिरा गले में कस कर झूल गया। इसमें उसकी जान निकल गई। घटना के वक्त परिजन घर पर नहीं थे। गांव वालों ने उन्हें सूचित किया। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वह सन्न रह गए। वे भी नहीं समझ पा रह हैं कि ऐसा कैसे हुआ। 
विज्ञापन


कहीं स्टंट तो नहीं कर रहा था मासूम?  
संभल। मासूम बालक फांसी के फंदे पर क्यों झूला? शायद ही इसका कोई जवाब दे पाए क्योंकि जिस वक्त उसने यह आत्मघाती कदम उठाया? उस वक्त उसके दिमाग में क्या चल रहा है। यह किसी को नहीं पता। घटना के बाद हर कोई इसका अपने तरीके से विश्लेषण कर रहा है। परिजन कहते हैं उन्हें नहीं पता कैसे क्या हुआ। बच्चा हंसता खेलता था अपनी पढ़ाई करता था। लेकिन उसने जान क्यों दी? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई स्टंट कर रहा हो और इसी दौरान उसकी जान चली गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


...ताकि न हों ऐसे हादसे
संभल। घटन बेहद दुखद है। मैं तो यही कहूंगा कि हर कोई अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी परवरिश देता है। उसकी सुख सुविधा का ख्याल रखता है लेकिन कुछ मामलों में कभी कभी चूक हो सकती है। ऐसे में सलाह यही है कि अपने लाडलों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। उन्हें समय दें और उनके दिमाग में पैदा हो रहे सवालों तथा जवाबों में खुद को इनवाल्व करें ताकि वे कोई आत्मघाती कदम न उठाएं। क्योंकि दौर बदलने के साथ बच्चों की समझदारी और संवदेनशीलता में बदलाव आया है। अब उनके साथ संवाद करके हम बहुत सारी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। (एएसपी कमलेश दीक्षित से बातचीत के आधार पर)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed