{"_id":"57cf14cd4f1c1b36393178de","slug":"kishori-samet-do-se-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई किशोरी समेत दो से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आई किशोरी समेत दो से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी अपनी ननिहाल में धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। किशोरी का मामा दिल्ली में रहता है। बताते हैं कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह भैंस का दूध निकालने के लिए घेर में गई तो वहां गांव का ही एक पचास वर्षीय व्यक्ति आ गया।
उसने किशोरी को अकेला देखकर पकड़ लिया। इसके बाद तमंचे से धमकाकर उसके साथ घेर में ही दुष्कर्म किया। किशोरी ने मामले की जानकारी फोन पर अपने मामा को दी। मामा सुबह घर पहुंचा तो सोमवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, रिपोर्ट दर्ज नहीं की सकी है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक की चौबीस वर्षीय महिला रविवार की शाम को शौच के लिए गई थी। बताते हैं कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसको पकड़ लिया और खलिहान में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर आरोपी भाग गया। महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात ही घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की सकी है।