{"_id":"09bd8f8f95656be04ffdd4bfa7c858ee","slug":"karwa-chauth-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद के दीदार के साथ महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत खोला। इसके अपने अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की गई। त्योहार को लेकर भारी उत्साह नजर आया। मंदिरों से लेकर घरों तक त्योहार की धूम थी। देवी मंदिर में व्रत रखने वाली महिलाओं को भगवती के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई।
मोहल्ला ठेर में महिला मंडल की ओर से सामूहिक पूजा की गई। सुहागिनें सजधज कर पहुंची। करवा चौथ व्रत कथा सुनाई गई। इस मौके पर निम्मी शर्मा, प्रियंका गर्ग, रीना गुप्ता, अनुपम गुप्ता, किरन भाटी, निधि गुप्ता, रानी रस्तोगी, सुरभि गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, वीनस गुप्ता, सरला माथुर सविता गर्ग की भागीदारी रही।
मोहल्ला ठेर में सुनारों वाली गली में सामूहिक पूजन किया गया। प्राचीन श्री वंश गोपाल कल्किधाम में करवा चौथ व्रत के दिन पूजा अर्चना कराने एवं कथा सुनाने के विशेष इंतजाम किए गए। ग्रामीण अंचल की सैकड़ों महिलाएं मंदिर पहुंची। भजन कीर्तन कर भक्तिमय माहौल बना दिया।
विज्ञापन
मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज का कहा कि करवा चौथ व्रत तारों से लेकर चांद तक आत्मा और परमात्मा मिलन की एक मंजिल का वर्णन है। इस दिन में विवाहित स्त्रियों को कोई भी काम नहीं करना चाहिए। उन्हें सारा समय प्रभु की याद में व्यतीत करना चाहिए। भारतीय विवाहित नारियों के लिए करवा चौथ एक अति मंगल पर्व है।