फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   in encounter robber and two policemen wonded.

बाइक लुटेरों से मुठभेड़, लुटेरा, दो सिपाही घायल

Tue, 25 Sep 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 25 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
in encounter robber and two policemen wonded.
बदमाश की तलाश में कांबिंग करते एसपी व अन्य। - फोटो : amar ujala
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मोटर साइकिल लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी पहुंच गए हैं। देर रात भागे बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के मुड़ैया गांव निवासी शान मोहम्मद सोमवार को गुन्नौर गया था। वहां से देर शाम करीब आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के रिवाड़ा मोड़ पर दो लुटेरे मिले जिन्हें आगे खड़े होकर बाइक रुकवा ली और उसे गनप्वाइंट पर लेकर उसकी बाइक लूट ली। उसी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बताते हैं कि शान मोहम्मद ने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद उस समय उसी ओर थे, जिधर लुटेरों के भागने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने तत्काल लुटेरों की घेराबंदी शुरू कर दी। सिकरौरा खादर के तिराहे पर बाइक आती दिखी तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवारों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायर कर दिया जिससे गोली कांस्टेबल कुलदीप कुमार को लग गई, लेकिन पुलिस ने भी फायर कर दिया, एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई, जिससे वह बाइक सहित गिर गया। दूसरा लुटेरा, कांस्टेबल मोहित कुमार के सिर पर तमंचे की बट मारकर भाग निकला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद आदि पुलिस कर्मियों ने नीचे गिरे लुटेरों को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस क्षेेत्राधिकारी गमलेश्वर विल्टोरिया, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल कांस्टेबल व पकड़े गए आरोपी को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम शारिक निवासी हातिमसराय थाना नखासा (संभल) है। उस पर लूट, चोरी आदि के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। उसकी पास एक तमंचा, पांच कारतूस कारतूस व लूटी बाइक बरामद की। उसके भागे साथी का नाम मनोहर निवासी पतरिया बताया जा रहा है। उसकी तलाश में देर रात कांबिंग की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed