फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   i wish i had walked from nodia in night

रजपुरा कांड : काश मैं रात में ही नोएडा से चल दिया होता

Tue, 17 Jul 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Tue, 17 Jul 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
i wish i had walked from nodia in night
महिला की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्नी की हत्या किए जाने के बाद पति का हाल बेहाल है। दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। उन्हें बार-बार मां की याद आती है। वे रोते हैं और बिलखते हैं तो मामा-मामी और नानी उन्हें संभालते हैं। सांत्वना देते है। दिलासा दिलाते हैं। 
विज्ञापन




 बच्चे इस बात से वाकिफ हो गए हैं कि अब उनकी मां दुनिया में नहीं, उसे जिंदा जलाया जा चुका है। पति अभी उसी गांव में हैं, जहां पर पत्नी को जिंदा जलाया गया था। जबकि दोनों बच्चे पड़ोसी गांव में ननिहाल में हैं। उनकी परवरिश फिलहाल नानी के हाथ में है। मामा-मामी भी उनकी देखरेख कर रहे हैं। इस बीच पति को रिश्तेदार सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, जब भी पत्नी का जिक्र छिड़ता है तो पति की आंखों में आंसू आ जाते हैं। 
विज्ञापन



पति का कहना है कि शुक्रवार की रात आठ बजे उसके पास कॉल आई थी, जिसमें पत्नी ने दबंगों से खतरा बताया था। उसने कहा था कि वह सुबह आएगा, लेकिन शनिवार की सुबह पांच बजे उसे पत्नी को जिंदा जलाए जाने की घटना के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद से हर पाल यही सोच रहा हूं कि काश में रात में ही चल दिया होता। बताते चलें कि पति नोएडा और गाजियाबाद में मजदूरी करता था। घटना  वाली रात में वह नोएडा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी के कातिलों को दिलाऊंगा सजा ः गांव के ही कुछ लोग मृतका के पति पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसले का दबाव बनाने वाला शख्स इतना करीबी है कि पति ने उसके दबाव के संबंध में पुलिस को नहीं बताया है। लेकिन जब पति से बातचीत की गई तो उसने कहा कि फैसले की बात उससे कही जा रही है।



  पति ने कहा कि मैं मरते दम तक फैसला नहीं करूंगा। पत्नी के कातिलों को सजा दिलाकर रहूंगा। बताते चलें कि इससे पहले भी दबंगों ने पति को उस वक्त धमकाया था जब उसने छह महीने पत्नी को थप्पड़ मारे जाने का विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed