फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident

हादसों में दंपति की मौत

Fri, 13 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 13 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ाखास और सराय सिकंदर के बीच टैंपो और  बाइक में गुरुवार को अपराह्न 12:45 बजे सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद  बाइक सवार जयपाल (45) और उनकी पत्नी संतोष (42) की मौत हो गई। जयपाल के बेटे गुड्डू समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

थाना बनियाठेर क्षेत्र के नरौली निवासी जयपाल सिंह पुत्र श्यामलाल सैनी अपने  बेटे गुड्डू के साथ बाइक से पत्नी संतोष को दवा दिलाने के लिए संभल जा रहे थे। अपराह्न करीब 12:45 बजे सराय अड्डे से निकलते ही खेड़ाखास से पहले गन्ना क्रय केंद्र के नजदीक सामने से आ रहे टैंपो से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


आमने- सामने की टक्कर में बाइक सवार जयपाल सिंह, बेटा गुड्डू और पत्नी संतोष समेत टैंपो चालक फाजलपुर निवासी देशराज पुत्र जगदीश, टैंपो सवार भरकऊ निवासी  दुष्यंत पुत्र प्रेमपाल, ओमप्रकाश पुत्र मनोहर व राजपाल पुत्र देवी सिंह  गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर नरौली चौकी पुलिस और थाना बनियाठेर  पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में  भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जयपाल की पत्नी संतोष और बेटे गुड्डू को रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय संतोष की भी मौत हो गई। । जयपाल का बेटा गुड्डू गंभीर घायल है। गुड्डू का मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित डेंटल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed