{"_id":"5be73796bdec221a020c5aff","slug":"harsh-firing-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहजादी सराय में मेहमानों के साथ जश्न मना रहे लोगों ने हर्ष फायरिंग की। इसमें एक महिला को गोली लगी है। परिजन आननफानन में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे करीब नगर के मोहल्ला शहजादी सराय निवासी चमन सैनी की पत्नी विमलेश को हर्ष फायरिंग में गोली लग गई। इससे खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। गोली की सूचना पर चीखपुकार मच गई। महिला के परिजन आननफानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी बहन के पहला बच्चा होने वाला है। रस्मी तौर पर बहन के ससुरालवाले मिठाई लेकर आए थे। इसी दौरान उसके चाचा शिश पाल ने मेहमानों के स्वागत में तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसकी पत्नी के जा लगी। गोली लगने के साथ ही उसकी पत्नी बेसुध होकर गिर गई। महिला का उपचार नगर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन