{"_id":"978d0cfe093d14980fa0e1a1e49fd3d7","slug":"handball-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल में सिरसी को हरा बरेली कॉलेज ने किया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडबाल में सिरसी को हरा बरेली कॉलेज ने किया ट्राफी पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएम कॉलेज में शनिवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच बरेली कॉलेज बरेली और एसबीएम कॉलेज सिरसी के बीच हुआ। बरेली कॉलेज बरेली की टीम ने फाइनल मैच में जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व प्राचार्य डा. जीपी राठी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
क्रीड़ा अधिकारी डा. राकेश कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान पहला मैच आरपीपीजी कॉलेज मीरगंज और एनएसएम दास कॉलेज बदायूं के बीच हुआ। एनएसएम दास कॉलेज की टीम ने 4-1 से विजय प्राप्त की। दूसरा मैच एसएम कॉलेज चंदौसी और एसबीएम डिग्री कॉलेज सिरसी के बीच हुआ।
सिरसी ने चंदौसी को 18-8 से हरा कर जीत दर्ज की। तीसरा मैच एनएसएम दास कॉलेज बदायूं और बरेली कॉलेज बरेली के बीच हुआ। बरेली कॉलेज ने 22-7 से शानदार जीत हासिल की। फाइनल मैच बरेली कॉलेज बरेली और एसबीएम कॉलेज सिरसी के बीच हुआ। बरेली कॉलेज बरेली की टीम ने 29-18 से सिरसी की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक यादव ने विजेता और उप विजेता टीम को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। डा. जेपी तिवारी, डा. एसके अग्रवाल, डा. यूएन रावत, डा. वाईपीएस चौहान, डा. राजीव अग्रवाल, डा. हेमंत कुमार, डा. अजय प्रकाश, डा. रजनीश सक्सेना, डा. डीके अग्निहोत्री, डा. रविकांत शर्मा, डा. प्रदीप शर्मा, डा. धमेगंद्र शर्मा, डा. भारतेंदु शर्मा, कुलदीप सिंहत एके सिंह मौजूद रहे। संचालन डा. राकेश कुमार ने किया।