फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   guru gobind singh jayanti

वाहो-वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला

Sun, 17 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 17 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
guru gobind singh jayanti
श्री गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में शनिवार को सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया। अमृतसर पंजाब से आए गुरजीत सिंह व साथियों ने गुरुवाणी कीर्तन किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन चरित्र की जानकारी दी।
विज्ञापन



वीरता की कथा, सबद सुनाकर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब को भव्य रूप से सजाया गया। एक दूसरे को बधाई देकर गुरु के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आनंद साहिब का पाठ, अरदास की गई। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगतों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र से आई संगतों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को कीर्तन दरबार सजाया गया। तही प्रकाश हमारा भयौ, पटना शहर विखेभव लयो, वाह-वाह गोविंद सिंह आप गुरु चेला। बच्चों ने कविता पाठ किया और गुरुवाणी भी सुनाई। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंजीत सिंह, हरदीप सिंह, विनित शर्मा, धर्म सिंह, प्रताप सिंह, संजय नरूला, अशोक गंभीर, कुलवीर सिंह, दैलत राम, गुरजीत सिंह, पंचम सिंह चाहल, गगन मदान, मुन्नालाल, भीकम सिंह, विनोद, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह आदि ने सहयोग दिया। महिला सुखमनी सोसाइटी की ओर से परविंदर कौर, सुरेंद्र कैर, बलवीर कौर, पूजा मदान, ऋतु गांधी, चमनदीप कौर, गुड़िया मोहन कौर, भगवंत कौर, शिंपी, ईशा शुक्ला, सोनिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed