फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   govanshiya pashu k maans aur khal bramd

सपा लिखी गाड़ी से गोवंशीय पशु का मांस और खाल बरामद

Sun, 28 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 28 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी, गोवंशीय पशुओं की हत्या व मांस का कारोबार थम नहीं पा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि मांस कारोबारी अब सत्ता का सहारा ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी लिखी पट्टियां व झंडे लगाकर अब गोवंशीय पशुओं के मांस का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बनियाठेर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान चंदौसी से बिलारी की ओर जा रही टाटा सफारी को रुकने का इशारा किया तो कार नहीं रुकी। शक होने पर उसका पीछा किया तो चालक व उसके बैठे कारोबारी कार को ग्राम अकरौली के पास ढ़कनगला वाली सड़क पर छोड़कर भाग निकले। इसमें तलाशी के दौरान कार से गोवंशीय पशु का मांस और चार खालें, छुरी, कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस गाड़ी को थाने ले आई। अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपेार्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने 16 अगस्त को सपा का झंडा लगी बोलेरो भी पकड़ी थी। जिसमें पुलिस ने दो क्विंटल गोवंशीय मांस बरामद किया था। पुलिस ने कासिम पुत्र अनीस निवासी चौधरी सराय व नदीम पुत्र शमीम निवासी पंजू सराय संभल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोवंशीय पशुओं के साथ दो गिरफ्तार
धनारी(ब्यूरो)। पुलिस ने एक मैजिक से दो गोवंशीय पशु बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने आरोपी अशोक पुत्र किशोरीलाल, किरनपाल पुत्र मंगेलाल निवासी मौहल्ला मझौला मुरादाबाद को हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed