फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gauraiya bachao abhiyaan

गौरैया बचाओ का नारा हुआ बुलंद

Wed, 02 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Wed, 02 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
gauraiya bachao abhiyaan
गौरैया बिटिया एक समान, घर-घर की शान गौरैया मेरी जान। गौरैया बचाओ के नारे के साथ डीएम ने तहसील परिसर में नगरवासियों को घोंसले वितरित किए। वन विभाग के डीएफओ अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन



तहसील परिसर में डीएम एनकेएस चौहान ने गौरैया के संरक्षण के लिए घोंसले वितरित किए। वन विभाग के डीएफओ एमपी सिंह, एनके जोशी, तारादत्त तिवारी, हरस्वरूप शर्मा, हरपाल सिंह, पप्पू ने उपस्थित जन समूह को गौरैया के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन



एक घोंसला एसडीएम अमित कुमार को दिया गया। दूसरा घोंसला नूतन विजय को सौंपा गया। गौरैया संरक्षण के लिए मुहिम के दौरान उपस्थित जनसमूह में उत्साह दिखा। महत्वपूर्ण जानकारी वाले पत्रक वितरित किए गए। सीओ अभिषेक यादव, तहसीलदार अखिलेश गुप्ता समेत आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग की टीम ने स्टेशन रोड स्थित एबीसी मांटेसरी स्कूल, आयकर  कार्यालय, मुंसिफ रोड स्थित चंदौसी बाल विद्या मंदिर और बहजोई रोड संगम विहार स्थित चंदौसी पब्लिक स्कूल में गौरैया के संरक्षण के लिए घोंसले लगाए। वन विभाग के एनके जोशी, तारादत्त तिवारी, भगवान स्वरूप शर्मा ने गौरैया संरक्षण अभियान के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।



आयकर अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा, एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल की संचालिका संगीता भार्गव, चंदौसी बाल विद्या मंदिर के सुधांशु रुस्तगी और चंदौसी पब्लिक स्कूल के सचिव विक्रम चौहान सीओओ मधुलिका सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed